Thursday 24 December 2015

कूड़ा बीनने वाली की बेटी ने ब्यूटी क्वीन का खिताब जीता

SHARE
थाईलैंड की इस बेटी ने 'थाईलैंड सुंदरी' का ताज जीत कर, कूड़ा बीनने वाली अपनी माँ के चरणों में शीश नवा,अपनी विजय माँ को समर्पित की ।धन्य है ऐसी माँ ,और अनुकरणीय है ऐसी बेटी ।

मॉ और बेटी का रिश्ता हमेशा से ही नायाब माना जाता आ रहा है। और अगर आज के समय में जब युवा बेटी अपनी मॉ को सबसे ज्यादा अहमियत देती है तो दिल को खुशी मिलती है। ऐसा ही एक नजारा थाईलैंड में देखने को मिला जो अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बनगई है। दरअसल एक थाई सुन्दरी ने अपना ताज अपनी मॉ के कदमों में रख दिया। 
थाईलैंड में कचरा बीनने वाली एक महिला की बेटी ने पहले तो ब्यूटी क्वीन का खिताब जीता और इसके बाद अपना जीता हुआ ताज अपनी मां के कदमों में रख दिया। इस दिल को छूने वाली घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
17 साल की खानिट्‌था मिन्ट फासएंग ने बीते माह 'मिस अनसेंसर्ड न्यूज थाईलैंड 2015' का ताज अपने नाम किया। गृहनगर लौटने पर फासएंग मां के पैरों में झुकी और उन्हे थैक्यू कहा। और जिस वक्त फासएंग उनको धन्यवाद दे रही थी उनकी मॉ रास्ते में कचरा बीनने का काम कर रही थी। इस दौरान फासएंग ने ब्यूटी क्वीन वाला ताज, ब्यूटी कॉन्टेस्ट वाला रिबन(सेस) और हाई हील शूज पहना हुआ था।
                                                                   जो हुं मॉ की वजह से हुं                                                               

SHARE

0 comments: