Saturday 26 December 2015

जेल में एक महीने में 62 बीयर पी जाता था हिटलर!

SHARE

इतिहासकार पीटर फ्लेइतिहासकार पीटर फ्लेश्चमैन ने खुलासा किया है कि हिटलर जेल में बंद रहने के दौरान वीआईपी ट्रीटमेंट पाता था।
                                                                                                                               image source:
अभी तक हमें ये पता है कि हिटलर सत्ता में आने से पहले जिस समय जेल में बंद था, उसके साथ बुरा व्यवहार होता था। ये वो समय था, जब उसने मीन कैंफ नाम से अपनी आत्मकथा लिखी थी। पर इतिहासकार पीटर फ्लेश्चमैन ने खुलासा किया है कि हिटलर जेल में बंद रहने के दौरान वीआईपी ट्रीटमेंट पाता था। यही नहीं, वो माह में 62 बीयर की बोतलों का ऑर्डर देता था, तो हर रोज उससे मिलने कम से कम एक व्यक्ति आता था।राजनीतिक बंदी के दौरान हिटलर और उसके नाजी साथी जेल में अच्छी सुविधाएं पा रहे थे। 

अधिकारी उसके साथ अदब से पेश आते थे, जबकि उसके साथ ही जेल में बंद कम्युनिस्टों को घास भी नहीं डालते थे। ये 1920 का दशक था। जब वर्साय की संधियों का विरोध करने के बाद हिटलर का उफान हुआ था  और वो जर्मनी में सनसनी बनकर उभरा था। उसकी नाजी पार्टी के समर्थकों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही थी।

SHARE

0 comments: